जैसलमेर

विधायक आदूराम मेघवाल का विधायक जन संपर्क में किया स्वागत

पोकरण. विधायक बनने के बाद पहली बार पोकरण आने पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल का रविवार को शहर स्थित विधायक जन संपर्क कार्यालय में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक के निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़ ने विधायक आदूराम मेघवाल का साफा, माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने बाबा रामदेवजी की तस्वीर भेंट की। विधायक ने कहा कि विधायक बनने के बाद पहली बार पोकरण की ऐतिहासिक धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य है। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश निर्माण के लिए कार्य कर रही हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सबको संगठित होकर देशहित में कार्य करनी की बात कही। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, शहर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र माली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भरत चारण, राजमथाई मंडल अध्यक्ष महेश चारण, संतोष पालीवाल,देवेंद्र व्यास,मुकेश रंगा, अचलाराम प्रजापत, दमु प्रजापत, पूनम सिंह सनावड़ा उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Rajasthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!