Uncategorized

पोकरण महेश नवमी उत्सव में उमड़ा माहेश्वरी समाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह, 108 यूनिट रक्तदान कर रचा कीर्तिमान

पोकरण। महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित छ: दिवसीय महेश नवमी उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष योगेश भूतड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही—

  • साड़ी समेटना प्रतियोगिता में ललित राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में:

    • छोटे बच्चों में: राम (पुत्र चेतन प्रकाश राठी) प्रथम, मयंक (पुत्र भगवतीलाल राठी) द्वितीय।

    • लड़कों में: जयेश (पुत्र ओमप्रकाश राठी) प्रथम, जितेन्द्र (पुत्र अशोक कुमार गांधी) द्वितीय।

    • लड़कियों में: वर्षा (पुत्री कैलाश मूंदड़ा) प्रथम, उमा (पुत्री श्रीकिशन राठी) द्वितीय।

  • सातधान प्रतियोगिता (महिलाएं): ज्योति (पत्नी देव राठी) प्रथम, किरण राठी द्वितीय।

  • ADS
  • तीन पैर दौड़ (महिलाएं): ज्योति (पत्नी देव राठी)कोमल (पत्नी योगेश भूतड़ा) प्रथम, रवीना (पत्नी राकेश केला)शिल्पा (पत्नी ओमजी राठी) द्वितीय।

  • बैलून ब्रस्टिंग (महिलाएं): किरण (पत्नी सत्यनारायण राठी) प्रथम, अरुणा (पत्नी महेंद्र जी) द्वितीय।

  • बैलून ब्रस्टिंग (लड़कियाँ): निकिता (पुत्री अनिल कुमार) प्रथम, मोनू (पुत्री कैलाश) द्वितीय।

  • मटका प्रतियोगिता: ज्योति (पत्नी देव राठी) प्रथम, किरण राठी द्वितीय।

  • तीन पैर दौड़ (लड़कियाँ):

    • प्रथम: जय (पुत्री श्री किशन)स्नेहा (पुत्री अनिल राठी)

    • द्वितीय: दिव्या (पुत्री जुगल किशोर)सारिका (पुत्री ओमप्रकाश)

  • सतोलिया खेल में:

    • प्रथम: टीम पवन हरकुट (कप्तान)

    • द्वितीय: टीम ललित केला (कप्तान)

  • रस्साकशी में:

    • प्रथम: कप्तान विपुल राठी की टीम

    • द्वितीय: कप्तान भगवतीलाल राठी की टीम

हाऊजी खेल की विभिन्न श्रेणियों में कपिल, उमा, दक्ष, मयंक, पूजा, माधव, प्रवीण विजेता रहे।

समाज ने किया 108 यूनिट रक्तदान

रक्तदान अभियान में भी समाज ने अनुकरणीय सहभागिता दिखाई। रक्तदान प्रभारी अनिल हरकुट ने बताया कि जैसलमेर से आई ब्लड बैंक टीम के प्रभारी कैलाश जी छंगाणी के नेतृत्व में कुल 108 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। इसमें समाज के लड़कों, लड़कियों, महिलाओं और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर महेश नवमी को मानव सेवा के उत्सव में बदल दिया।

इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और उत्साह देखते ही बनता था। उत्सव के सफल संचालन में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं व महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 


Discover more from 24 News Rajasthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!