
पोकरण, 15 मई।
भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को समर्पित “तिरंगा यात्रा” का आयोजन बुधवार को पोकरण यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया। यह यात्रा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पोकरण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सिंह जोधा फलसूंड के नेतृत्व में निकाली गई।
इस यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प दोहराना था। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और सेना के शौर्य को सलाम किया।
इस अवसर पर मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छोगाराम, युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सोनी, सत्तार खान, भंवराराम, प्रवीण सिंह, अजय पाल सिंह, जितेंद्र सिंह, शरीफ खान, रवि सोनी, ओम भारती, तौकीर खान, जावेद खान, मोहम्मद असलम, कुतुबुद्दीन खान सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के जरिए यूथ कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान और बलिदान को कभी नहीं भूला जाएगा, और हर परिस्थिति में कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी।
Discover more from 24 News Rajasthan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.