जैसलमेर

श्री महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से

पोकरण में महेश्वरी समाज द्वारा आयोजित श्री महेश नवमी महोत्सव की भव्य शुरुआत आज शाम सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। यह आयोजन समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का प्रतीक माना जाता है।

इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आयोजन 4 जून 2025, बुधवार को होगा, जो 5158वें महेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विविध प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।


📅 आगामी प्रमुख कार्यक्रम

🔹 1 जून 2025

सुबह 5:30 बजे – क्रिकेट प्रतियोगिता

दोपहर व शाम – मेहंदी, रंगोली, निशाना, बैडमिंटन, कैरम, स्पून रेस आदि

🔹 2 जून 2025

चित्रकला, G.K. क्विज, मेमोरी क्विज गेम , कब्बड्डी आदि

 

🔹 3 जून 2025

सात धान, तीन पैर दौड़, बेलून गेम, रस्साकशी , रिंग रेस और सतोलिया जैसी रोचक प्रतियोगिताएं

🔹 4 जून 2025 (मुख्य दिन)

सुबह 6 बजे – भगवान शिव पूजन एवं अभिषेक

सुबह 8 बजे – झांकी शोभायात्रा

सुबह 11 बजे – रक्तदान

हाऊजी खेल , म्यूजिकल चेयर और लाइव क्विज इत्यादि गेम

दोपहर – आत्मबोधन, सम्मेलन, भजन

दोपहर 2 बजे – महिला सम्मेलन

शाम 4 बजे से – प्रतिभा सम्मान व प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण

रात 7 बजे – महाप्रसादी


यह महोत्सव समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव का अवसर बनकर आया है।


Discover more from 24 News Rajasthan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!