
करेड़ा। करेड़ा उपखंड के चिलेश्वर गांव में सोमवार को दशा माता पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दर्जनों महिलाएं घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के बड़ के पेड़ के नीचे महिलाएं दशा माता की पूजा कर रही थीं। इस दौरान धूप-अगरबत्ती के धुएं से पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां अचानक उड़ गईं और महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से निंबाहेड़ा जाटान के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र जाट ने बताया कि कुल 21 महिलाएं घायल हुईं, जिनमें से 11 महिलाओं का इलाज कर घर भेज दिया गया, जबकि बाकी का प्राथमिक उपचार किया गया।
Discover more from 24 News Rajasthan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.